पिछले कुछेक दिनों से हिंदी साहित्य एवम पत्रकारिता से मुतल्लिक यहाँ वहाँ कुछ कुछ पढा, परिणामस्वरुप कुछेक प्रश्न मन मेँ घुमरने लगे -
1. क्या प्रत्येक व्यक्ति की राजनीतिक आस्था होनी ही चाहिये? एक व्यक्ति अगर कभी किसी मामले मेँ किसी एक दृष्टिकोण को सही माने तो क्या यह माना जायेगा कि उसकी विचारधारा उक्त दृष्टिकोण वाले राजनीतिक द्ल की है और भविष्य मेँ उसे उक्त दल से अलग विचारोँ के समर्थन योग्य नहीँ माना जायेगा. क्या विषयानुसार चिंतन सम्भव नहीँ है?
2. क्या कारण है कि प्रेमचँद, रेणु, निराला , शरत, बच्चन जैसे अनेकोँ साहित्यसेवकोँ को जो प्यार और सम्मान सामान्यजनमानस से प्राप्त हुआ और आज भी मिलता है वैसा तो क्या उसका पासंग भी आज के किसी साहित्यकार को प्राप्त नहीँ? क्या आज के साहित्य सर्जकोँ का विषय जनमानस की रुचि से भिन्न है? अगर वाकई ऐसा है तो क्या यह चिंता का विषय नहीँ?
3. समालोचना से आलोचना के रास्ते गाली गलौज तक पहुंच चुका दौर अब आगे कहाँ तक जायेगा?
4. क्या वरिष्ठ साहित्यकारगण अपने शिष्यो (शायद!) के अलावा नवयुवकोँ को प्रोत्साहन दे पाने की अवस्था मेँ हैं? क्या युवागण विरोध, विरोध और विरोध की स्थिति को बदल सकेंगे?
5. क्या साहित्यकारो को पता है कि हिंदीभाषी क्षेत्र के छोटे से छोटे रेलवे प्लेटफार्म पर स्तरीय हिंदी साहित्य आज भी खूब बिक रहा है.
6. पहले जो लिखा गया उसे आलोचकोँ द्वारा युग और वादोँ मेँ बाँटा गया, अब लेखक पहले ही अपने आप को किसी खास विमर्श वा दर्शन का घोषित कर के लिखना शुरु करता है. क्या वे ऐसा वर्ग विशेष के पाठकोँ को आसानी से पाने के लिये नहीँ कर रहे?
उम्मीद तो है कि समय बदलेगा, परंतु कब?

well tried
ReplyDelete