Wednesday, June 17, 2020

गुलाबो सिताबो के बरक्श


लोग अपना पूरा जीवन किसी वस्तु को प्राप्त करने में लगा देते हैं और अंत में हासिल क्या होता है, और अगर हासिल हो भी तो क्या होता है! क्यूं मनुष्य भविष्य की आशा से वक्त को माज़ी बनने और निराश होने को अभिशप्त हो जाता है? इस सबके बीच, हमारा मूलधन, हमारा वर्त्तमान हमारे हाथ से फिसलता जाता है। 

भूतकाल बीत चुका है, माज़ी है, बदल नहीं सकते हैं, हम अच्छी यादें रखें या बुरी, हमारा फ़ैसला होता है। फ़िर भविष्य तो शहंशाहों का भी नहीं हुआ तो हमारा आपका क्या ख़ाक होगा!

है क्या फिर अपने पास, शायद आज, अभी, आती जाती सांसें, मुस्कुराहट, जो है उसका आनंद, अभय! आज-अभी के लिए मैं अमर हूँ, आज के बाद का पता नहीं, अभी का समय मेरा है और यह कोई छीन नहीं सकता है।

चीटियाँ, गिलिहरियाँ जैसे छोटे जीव भी आसन्न हेतु कुछ उपार्जित रखते हैं जो मनुष्य को भी रखना चाहिए परंतु आसन्न के लिए, पूरे जीवन वा पीढ़ियों के लिए नहीं! फिर तो आप भविष्य के ग़ुलाम हो जाएंगे।

जियो, यह जीवन ही सबसे बड़ा धन है। इस धन से किसी का भला करो अपने साथ-साथ। अपने धन (अपना आज) की परवाह करो।

:-डैशत्व ज्ञान

No comments:

Post a Comment