एक बार दिन में सोया तो धुंधलके में सो के उठा, लगा सुबह हो गई। अब समय बीतने के साथ आशा हो रही थी कि प्रकाश बढ़ेगा लेकिन वह था कि घटता जा रहा था। आशा के विपरीत होने के कारण निराश घर करने लगी। अकेला रहता था इसलिए यह महसूस करने में काफी समय लग गया कि सुबह नही बल्कि शाम से रात हो रही थी। यह समयांतराल लगभग एक घंटे रहा होगा। उस दरम्यान ना तो मैं सुबह के लिए निश्चित कार्य कर पा रहा था ना शाम के निर्धारित कार्य। बाद में याद आया कि बचपन कहा जाता था कि दिवस के अवसान होने के समय नही जगाना चाहिए।
खैर वो चाहे जो हो, एक बात पता चला कि अगर मन के आशा के विपरीत जीवन मे कुछ घटित हो रहा हो और कारण स्पष्ट ना हो रहा हो तो मन कितना उद्विग्न हो जाता है। कैसे कैसे निराशाजनक विचार आने लगते हैं।
ऐसे समय मे अगर संभव हो तो थोड़ा और सो लेना चाहिए या शांतचित्त हो कर स्थितप्रज्ञ हो जाना चाहिए क्योंकि धुंधलके को सुबह समझकर अगर उसके निमित्त आप कार्य करेंगे तो निश्चित ही वह अनुरूप फलदायी नही होगा। अध्ययन भी एक विकल्प है क्योंकि यह कभी भी किया जा सकता है।
जीवन में भी कई बार हम ऐसे समय से गुजरते हैं जब पूर्ण समर्पण से कार्य करने पर भी उचित फल प्राप्त नही हो पाता है। कहीं इसलिए तो नही कि हम शाम के धुंधलके में उठे हैं और थोड़े विश्राम, अध्ययन वा शांतचित्त होने की आवश्यकता है।
आपका सत्य अन्तोगत्वा आपका सत्य है, सार्वभौमिक सत्य उसे क्यों माना ही जाय। दूसरे के सत्य का भी आदर करें।
डैश त्व ज्ञान

No comments:
Post a Comment