करुणा मानवीय मूल्य के रूप में हर सामाजिक एवं धार्मिक विचारों के केंद्र में रहा है केवल बाजार आधारित आर्थिक विचार को छोड़कर। बाजार व्यवस्था के प्रसार काल में करुणा, मानव के जीवन से विलुप्त हो गया। कहीं कहीं किसी संदर्भ में करुणा का स्थान दया ने लिया, लेकिन वह भी प्रदर्शन रूप में। करुणा एवं दया में मूलभूत अंतर श्रेष्ठत्व है। दया में कर्ता श्रेष्ठ है, करुणा में श्रेष्ठ वा लघु का भाव ही नहीं होता है। इतिहास में करुणा राजधर्म में भी एक स्तम्भ होता था जबकि आज के शासन एवं व्यापार व्यवस्था में दया भी कहीं कहीं ही दिखता है। करुणा प्रेरित कर्म में लाभुक को लघुता का बोध नही है, करुण भाव के लिए सामर्थ्य की आवश्यकता नही है लेकिन दया कर्म में कर्ता श्रेष्ठ, एवं समर्थ है और लाभुक दीन। कृष्ण, सुदामा के लिए करुण हैं। सर्वशक्तिमान करुण हैं। कष्ट में पड़े भक्त का भाव कातर है। पुरानी शासन व्यवस्था में शासक करुण है, वणिक महत्वपूर्ण है परंतु सीमित प्रभाव में है। नई व्यवस्था में वणिक ही शासक है और Corporate Social Responsibility के नाम पर 2% दया प्रदर्शित करता है।
बाजार आधारित अर्थव्यवस्था से करुणा की संभावना शून्य है एवं दया भी अत्यंत न्यून भाव है जिसका उपयोग मूलतः प्रचार के लिए किया जाता है।
प्रकृति करुण है, वह देता ही रहता है, कोई प्रतिदान नही मांगता है। लेकिन मनुष्य बाजार के प्रभाव में कृतघ्न हो गया है जिसने प्रकृति का अधिकाधिक दोहन किया।
प्रकृति जो मूलतः करुण है दोहन के उपरांत कातर हुई और अब मनुष्यों के कृतघ्नता के कारण विनाश के कगार पर आकर क्रोधित हो गई। कोरोना भी एक प्राकृतिक क्रोध है जो बाजार व्यवस्था को अंत करने में सक्षम हो सकता है।
अगर मनुष्य ने प्रकृति के साथ करुणा का सामंजस्य नही बिठाया तो यकीनन प्रकृति कोरोना जैसे रूप में प्रकट होकर अपना क्रोध प्रकट करेगी ।
No comments:
Post a Comment